लोगों का रूझान खेती की ओर लाने के लिए प्रेरित करें

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सचिव उत्तराखण्ड शासन चन्द्रेश कुमार ने पौड़ी स्थित ग्राम क्यार्क में प्रगतिशील काश्तकार विजेन्द्र सिंह रावत एवं उनके सहयोगियों द्वारा कृषि, पशुपालन, पोल्ट्री, मछली व फल-फूल उत्पादन तथा विपिन चन्द्र डोभाल द्वारा एप्पल मिशन के अंतर्गत तैयार किया गया सेब के बागान का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान सचिव ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागीय अधिकारियों को इस तरह की स्वरोजगारपरक गतिविधियों को और भी बड़े पैमाने पर करवाने तथा कलस्टर और समूह आधारित खेती की ओर लोगों का अधिक रूझान लाने को प्रेरित करने को कहा। कहा कि कृषि और कृषि से जुड़ी हुई स्वरोजगारपरक गतिविधियों में युवाओं को जोड़े। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए काश्तकारों को कृषि और उससे जुड़ी अन्य सहायक रोजगार परक गतिविधियों को इस तरह से आधुनिक तकनीक से जोडे़ने को कहा। कहा कि कम से कम भूमि का अधिकतम उपयोग हो सके तथा कम स्थान पर अधिक उत्पादन हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, सहायक निदेशक डेयरी लीलाधर सागर, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम दीक्षा नौटियाल, एसडीएम संदीप कुमार, आकाश जोशी सहित स्थानीय कास्तकार विजेन्द्र रावत, विपिन बिष्ट, रामानन्द चमोली, सते सिंह बिष्ट, विपिन चन्द्र डोभाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कास्तकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *