जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार, इनरव्हील क्लब, इनरव्हील पिंक क्लब व इन्ट्रेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में समाज में जागरुकता लाने व अंगदान महादान का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों व सदस्यों ने भाग लिया।
शनिवार को नजीबाबाद रोड से निकाली गई रैली को महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाई। नजीबाबाद रोड, झंडाचौक से होते हुए रैली मालवीय उद्यान में पहुंची। वक्ताओं ने कहा कि अंगदान महादान होता है। यह शरीर के कई अंगो का किया जा सकता है। अंगदान के लिए जागरूकता फैलाने की जरुरत है। रोटरी क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा कि रैली निकालने का उद्देश्य आमजन को अंगदान के लिए जागरूक करना है। इस मौके पर बाल भारती सीनियर सैकेण्डरी के संस्थापक गिरिराज सिंह रावत, दलजीत सिंह, वाई पी गिलरा, विपिन बक्शी व सचिव विजय कुमार अनिल भोला, शिल्पी अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, विजय कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर धनेश अग्रवाल, सचिन गोयल, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर, गोपाल बंसल, कमल गुप्ता, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, धीरजधर वछवान, अनिल भोला, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बीना रावत, प्रतिभा गुप्ता, के एस नेगी, राजेश गुप्ता, गुरूबचन सिंह, विपिन बक्शी, भुवनेश कुंज, प्रवीण गोयल, संजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।