जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्कूल के बाद बच्चों को बेहतर कॉलेज चयन के लिए हेड हेरिटेज एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अंतरराज्यीय कालेज व विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अमेटी विश्वविद्यालय पंजाब, एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम, चितकारा विश्वविद्यालय पंजाब, एसआरएचयू विश्वविद्यालय देहरादून, शारदा विश्वविद्यालय नोएडा सहित अन्य विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल थे। सदस्यों ने कहा कि उज्जवल भविष्य के लिए विद्यार्थियों को बेहतर कॉलेज का चयन करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. रूपमाला सिंह व कर्नल कुंवर अजय सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन करवाने के लिए स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कहा कि कार्यक्रम को लेकर बच्चों व अभिभावकों में उत्साह बना हुआ था।