जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में स्वामी विवेकानन्द की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र चन्द्र सिंह व प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर हिन्दी विभाग के प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह छात्रों को जीवन में एकाग्रता व नि:स्वार्थता को अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए छात्रों को आत्मबल, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने बताया कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही एक सशक्त भारत का निर्माण संभव है। इस दौरान बीए की छात्रा अंजली ने विवेकानंद के विचारों पर एक कविता प्रस्तुत की। बीएससी की छात्रा दिव्या ने विवेकानंद की जयंती पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र्र ंसह ने किया।