छात्रों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सेंट थेरेसास स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बच्चों को नियमित मेहनत करने, अनुशासन में रहने और अपने जीवन के उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही देश सेवा, समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों ने मेडिकल के प्रयोगात्मक चीजों को भी समझा। इस मौके पर अरुण बडोनी, डॉ. शर्मा, प्रधानाचार्य सिस्टर शोभिता, मैनेजर जोश वर्गिश आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *