विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलि कर किया गया। स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के वरिष्ठ परामदर्शदाता प्रशांत शाही व बबीता भंडारी ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों को कई नई जानकारियां मिलती हैं। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक इन कार्यशालाओं में प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर डा. ऋचा जैन, डा. बसंतिका कश्यप, डा. राखी डिमरी, डा. संदीप सिंह, डा. रंजना सिंह, डा. संदीप अग्रवाल, डा. सुशील बहुगुणा, डा. सुरेश कुमार, डा. संजय मदान, डा. सुरभि मिश्रा, डा. प्रियंका अग्रवाल, डा. सोमेश ढौंडियाल, डा. प्रियम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *