विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जशोधरपुर स्थित महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल में मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान विद्यालय के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, विद्यालय के संरक्षक भूपेंद्र जलाल, कैलाश चंद डोबरियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। हमें पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के अव्वल विद्यार्थी किरन बिष्ट, रिघिमा गौनियाल, सृष्टि ध्यानी, सक्षम, अविरल उनियाल, कृष्टीना, रितिका रावत, अयुषी नैथानी को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य निर्मल कुमार केमनी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर जितेंद्र चंद्र, जगतराम डबराल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जसपाल व पूरण चंद्र आर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *