विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समग्र शिक्षा के तहत जीआईसी जयहरीखाल में कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका राजेश्वरी धस्माना ने किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ता डा. अजय रावत, दीपाली अग्रवाल, सुदर्शनी रावत ने कहा कि मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने वाले व्यक्ति को जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज ध्यानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *