छात्रों को अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सेंट थेरेसा स्कूल में नए सत्र में हेड छात्रों का चयन किया गया। जिसमें मयंक नेगी को हेड ब्वॉय व श्रेया पुरोहित को हेड गर्ल बनाया गया। जबकि शाश्वत भट्ट व कृतिका काला को क्रमश: असिस्टेंट हेड ब्वॉय व हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एसएसबी के कमांडेंट यतिन नेगी ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सिस्टर शोभिता, मैनेजर जोश वर्गिश आदि मौजूद रहे। संचालन आयुष फस्र्वाण और सौम्या पांडेय ने किया। (एजेंसी)
16 दुकानों के खिलाफ की कार्रवाई
श्रीनगर गढ़वाल : खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की टीम द्वारा होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कॉमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू सिलेंडर, दुकानों की रेट लिस्ट, लाइसेंस, अग्निशमन आदि सफाई संबंधी सभी व्यवस्थाओं की जांच की गई। इस दौरान 5 व्यापारियों को घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। टीम ने सिलेंडरों का जब्त कर दिया। वहीं बिना लाइसेंस चल रही 3 दुकानों को लेकर नोटिस जारी किए गए। 2 व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर जुर्माना किया गया। गंदगी पाए जाने पर 6 होटलों का चालान किया गया। कुल 26 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर सभी को सफाई बनाए रखने, रेट लिस्ट लगाने आदि के संदर्भ में निर्देश दिए गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान और नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *