ग्रामीणों को सफाई के लिए प्रेरित किया

Spread the love

चम्पावत। विश्व विरासत दिवस के मौके पर नौला फाउंडेशन ने सूखीढांग में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को भी अपने घरों और मोहल्लों में सफाई किए जाने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को नौला फाउंडेशन के जिला संयोजक सौरभ कलखुड़िया के नेतृत्व में सूखीढांग में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को नौलों, धारों के आसपास साफ-सफाई किए जाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जल संरक्षण के लिए उपयोगी टिप्स दिए। कलखुड़िया ने कहा कि नौलों और धारों के जरिए ही हमारी पहाड़ की संस्ति और सभ्यता विकसित होती है। यहां नरेंद्र जोशी, हरीश चंद्र जोशी, दीपा जोशी, होशियार सिंह, हर सिंह, जानकी देवी, तारा देवी, उमेश जोशी, हीरा सिंह, ललित मोहन जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *