महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विकासखंड नैनीडांडा के ग्राम झुडूंगू का निरीक्षण करते हुए महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने गांव में स्थापित होने वाले सीएलएफ के बारे में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाएं समूह के माध्यम से स्वरोजगार शुरू कर आर्थिकी को मजबूत बना सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रोजेक्ट के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ने की भी जानकारी दी। कहा एलएफ में वायोकास लेंटना घास से विभिन्न वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को लैंटना घास से भी मुक्ति मिलेगी। यह प्रोजेक्ट पलायन को रोकने व आर्थिकी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बूंगी देवी मंदिर के भी दर्शन किए। इसके उपरांत उन्होंने स्वयं सहायता समूह के लिए निर्मित कामन वर्क शेड, नवला का सौदर्यीकरण सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर प्रमोद पांडेय, जयदीप रावत, देवेंद्र सिंह रावत, बृजेश, वीरेंद्र रावत, सतेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *