अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मोटर साइकिल, दो घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गरुड़चट्टी से लक्ष्मणझूला जाने वाले मार्ग पर एक मोटर साइकिल खाई में जा गिरी। जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
श्रीनगर के यातायात निरीक्षक गोविन्द कुमार ने बताया कि शनिवार को दिन में सूचना मिली कि गरुड़चट्टी से लक्ष्मणझूला जाने वाले मार्ग पर एक मोटर साईकिल जिस पर दो लोग सवार थे अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान विकास शर्मा निवासी लक्ष्मीनगर, दिल्ली व विनोद शर्मा निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *