जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सिगड्डी क्षेत्र में एक मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़े विद्युत खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में मोटर साइकिल चला रहे युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। मोटसाइकिल सवार झंडीचौड़, उत्तरी निवासी शमशेर सिंह बिष्ट (26) जशोधरपुर से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक लोकमणिपुर के समीप उसकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई। जिससे शमशेर के सिर पर गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। असपास मौजूद लोगों ने घायल शमशेर को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कण्वघाटी चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने बताया कि शमशेर सिंह ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।