पांचवें मील के समीप खाई में गिरी मोटरसाइकिल, सेना का जवान घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय राजमार्ग 534 कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पांचवें मील के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में भारतीय सेना में तैनात जवान घायल हो गया। एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया।
काशीरामपुर तल्ला निवासी अमर सिंह सोमवार देर शाम अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पांचवें मील के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना की जानकारी कोटद्वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को खाई से बाहर निकाला। वरिष्ठ उपिनरीक्षक जगमोहन रमोला ने अमर सिंह वर्तमान में मेरठ में तैनात हैं। देर शाम को वह दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *