वाहन चालकों व ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के डामरीकरण को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड के कल्जीखाल के अंतर्गत पट्टी असवालस्यूं के टैक्सी यूनियन व स्थानीय ग्रामीणों ने बौसाल-भेटी-कल्जीखाल मोटर मार्ग व पिपला-टेका मोटरमार्ग के खस्ताहाल को लेकर बौसाल में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरर्थ ंसह रावत को ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को टैक्सी चालकों ने अपनी गाड़ियों को बंद रखा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों व टैक्सी चालकों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से उक्त दोनों सड़क मार्गों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जिस कारण वाहन चालकों व यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की डामरीकरण की मांग पिछले काफी समय से शासन-प्रशासन से कर रहे है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा एक महीने के अंतराल में सड़क डामरीकरण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान चिलोली राकेश कुमार, सुभाष चन्द्र, प्रदीप खुगशाल, दिगम्बर सिंह, गणपत, संतोष डोभाल, ग्राम प्रधान बोरिख विनोद कुमार, मधु देवी, किरन देवी, जानकी देवी, गजेन्द्र प्रसाद, पंकज कुमार, सोहन सिंह, कलम सिंह, ओम प्रकाश ग्वाडी, कृष्ण खुगशाल, राजेश्वरी देवी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीण करते रहे सांसद का इंतजार
सतपुली : गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मंगलवार को ज्वालपा, पाटीसैंण होते हुए सतपुली पहुंचने का कार्यक्रम तय था। स्थानीय ग्रामीण बौंसाल में सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन देने के लिए गढ़वाल सांसद का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी कारण से गढ़वाल सांसद का तय कार्यक्रम स्थगित हो गया। जिससे ग्रामीण मायूस होकर वापस घर लौट गए। ग्रामीणों ने सांसद का कार्यक्रम स्थगित होने पर रोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *