पूर्णागिरि तहसील में पर्वतीय प्रमाण पत्र बनाने की मांग

Spread the love

चम्पावत। पर्वतीय प्रमाण पत्र के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन की उपेक्षा सह रहे युवाओं ने प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संबंधित विभाग को प्रमाण पत्र के लिए निर्देशित करने की मांग की है। उनका कहना है कि रोजगार की तैयारी कर रहे युवा प्रमाण पत्र के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। मंगलवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय को टनकपुर के पिथौरागढ़ चुंगी के समीप ग्राम प्रधान और युवाओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञानखेड़ा प्रधान रवि कुमार ने कहा कि पूर्व में पूर्णागिरि तहसील में पर्वतीय निवास प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते थे। तब कुछ गांव पहाड़ी इलाके में आते थे। बताया कि इस प्रमाण पत्र से रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं को सेना भर्ती या अन्य जगहों में छूट मिलती है। युवा सुनील नरियाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से तहसील में प्रमाण पत्र पर रोक लग गई है, जिससे युवाओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां करन सिंह, अमन सिंह, भवानी दत्त, शुभम बहादुर, मुरली और सागर आर्य आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *