कुंजबिहारी नेगी के निधन पर जातया शोक

Spread the love

पौड़ी। पौड़ी के पूर्व पालिकाध्यक्ष कुंजबिहारी नेगी के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक कर शोक संवेदना व्यक्त की। आयोजित शोक सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि कुंजबिहारी नेगी का निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। कहा कि उन्होंने पौड़ी के तमाम आंदोलनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और वह अपने संघर्षों के लिए याद किए जाते रहेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के आंदोलन से लेकर कई आंदोलनों में उन्होंने अग्रणीय भूमिका निभाई। शोक व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष पौड़ी नगर शैलेन्द्र नौटियाल, मंडल अध्यक्ष पौड़ी ग्रामीण संतोषी रावत, मंडल अध्यक्ष कोट हिम्मत नेगी , कलजीखाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डुकलान आदि शामिल रहे। वहीं जिला अधिवक्ता संघ पौड़ी ने भी कुंजबिहारी नेगी के निधन पर शोक जताया और दो मिनट का मौन रखा। शोक जताने वालों में संघ के अध्यक्ष सुभाष रतूड़ी, सचिव कुसुम नेगी,उपाध्यक्ष महेश बलूनी,गजेंद्र सिंह रावत, दिनेश गैरोला, विनोद सिंह,एमएन कपरवाण,डीएन शाह,जदर्शन बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, कुसुम नेगी, पूरण सिंह, अनुसुया प्रसाद उनियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *