मौसा और मामा पर मूकबधिर भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

Spread the love

हरिद्वार। मौसा और मामा पर मूकबधिर भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना प्रार्थना पत्र में कनखल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह पीड़ित की मौसी है। बहन और जीजा की मौत होने के बाद वह भांजी का पालन पोषण कर रही है। मेरठ में रहने वाली उसकी दूसरी बहन का पति(पीड़िता का मौसा) यूपी पुलिस में पीएसी में तैनात है।आरोप लगाया है कि बहन का पति आए दिन मूकबधिर भांजी के साथ दुष्कर्म करता रहा। साथ ही सगा मामा भी भांजी का यौन उत्पीड़न करता रहा। पीड़िता के पिता भेल एवं मां शिक्षा विभाग में कार्यरत थी। इसके चलते पीड़िता को पेंशन मिलती है। आरोप है कि आरोपी मामा एवं मौसा संपत्ति हड़पने की फिराक में रहते हैं। डरी सहमी रह रही भांजी ने काफी पूछताछ के बाद उसे और मेरठ निवासी मौसी को सारी घटना बताई। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे और भांजी को मारकर शव कहीं फिकवा देने की धमकी भी दी है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पास्को सहित अन्य धारोओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *