बाजपुर में डक्टरों की तैनाती के लिए आंदोलन 25मार्च से

Spread the love

काशीपुर। सीएचसी में चिकित्सकों की तैनाती समेत बदहाल व्यवस्था सुधारने को जनशक्ति संगठन आगामी 25 मार्च से अस्पताल परिसर के बाहर आंदोलन चलायेगा। आंदोलन को सफल बनाने को लोगों से मुहिम से जोड़ने को संगठन जन जागरण अभियान चलायेगा। गुरुवार को हल्द्वानी रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित जनशक्ति संगठन की बैठक में समाजसेवियों ने कहा, बाजपुर का एकमात्र सीएचसी में लंबे समय से अधिकांश चिकित्सकों के पद खाली हैं। यहां पहुंचने वाले मरीजों को बिना उपचार के रेफर कर दिया जा रहा है। अस्पताल की दुर्दशा सुधारने के लिये क्षेत्र के समाजसेवी आंदोलन चलायेंगे। इसमें नगर के पालिकाध्यक्ष से लेकर समस्त वार्ड मेंबर, प्रधान, बीडीसी आदि अन्य समाजसेवियों से सहयोग के लिये बोला जायेगा। साथ ही 25 मार्च से जनशक्ति संगठन आंदोलन शुरू कर देगा। बैठक में अरूण शर्मा, महीपाल यादव, वंशीधर मिश्रा, अचल कोरंगा, कपिल भटनागर, सचिन राणा, हरपाल यादव, मोहन पंत, आरिफ शेख आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *