शारदा बैराज से 24 घंटे बाद शुरू हुई आवाजाही

Spread the love

चम्पावत।बनबसा के शारदा बैराज से 24 घंटे बाद चौपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। शारदा का जल स्तर 140000 क्यूसक पहुंचने के बाद बीते बुधवार सुबह छह बजे बैराज से चौपहिया वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इस दौरान यहां दो पहिया और पैदल आवाजाही को ही इजाजत दी गई थी। गुरुवार सुबह छह बजे शारदा का जल स्तर 98 हजार क्यूसेक पहुंचने पर चौपहिया वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया। जल स्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर शारदा बैराज से चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाती है। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि चौपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। —-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *