पुल निर्माण नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Spread the love

दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने पुल निर्माण नहीं होने तक अांदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। कहा कि ग्रामीणों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को जुवा, भैड़गांव व बंगला के ग्रामीणों ने लंगूरगाड नदी के समीप धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव को सड़क से जुड़े हुए बीस वर्ष हो चुके हैं, लेकिन मुख्य सड़क से गांव जाने के लिए बीच में पड़ने वाली नदी पर अब तक पुल निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को बरसात के समय समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान ग्रामीण गांव में ही कैद होकर रह जाते हैं। नदी पर पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि पूर्व में जब ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए आंदोलन किया था तो शासन-प्रशासन ने उन्हें जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कहा कि जब तक पुल निर्माण नहीं होता वह अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर उप प्रधान जीतेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, मनोज कंडवाल, मान सिंह, भारत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो: 05
कैप्सन: पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *