मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Spread the love

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 11 वें दिन भी जारी रहा कानूनगो संघ का धरना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ का धरना 11 वें दिन भी जारी रहा। कानूनगों संघ ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। कहा कि संघ की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गुरूवार को रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने कोटद्वार तहसील में 11वें दिन भी धरना जारी रखा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। बताया कि लंबित मांगों को लेकर जनपद के सभी रजिस्ट्रार कानूनगो पिछले 11 दिन से पूर्ण कालिक कार्यबहिष्कार पर हैं। लेकिन प्रशासन इस और ध्यान देने को तैयार नही है, जब तब सरकार द्वारा उनकी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शासनादेश जारी नही किया जाता उनका कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। उन्होनें कहा कि रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के कारण दूर दराज से आये ग्रामीणों के कार्य नही हो पा रहे हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि तहसीलों में नकल खाता खतौनी, दाखिल खारिज, स्वामित्व योजना, निर्वाचन व अन्य कामकाज ठप हो गये हैं। जब तक सरकार मांगों को लेकर सकारात्मकता नहीं दिखाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, कैलाश मंद्रवाल, दीपक वेदवाल, देवकी नंदन नौटियाल, अंकित वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *