सांसद अजय भट्ट ने किया सीएचसी खैरना व सीएचसी सुयालबाड़ी का निरीक्षण

Spread the love

नैनीताल। रविवार को सांसद अजय भट्ट ने खैरना तथा सुयालबाड़ी सामुदियाक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीनों को देखा। कहा कि दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के विस्तारीकरण में वह मदद उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद उन्होंने यहां टीकाकरण को आए लोगों से मुलाकात की और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक संजीव आर्य भी उनके साथ रहे। कहा कि हमारा रोज का लक्ष्य लगभग 100 लोगों को एक सेंटर से वैक्सीन लगाने का है, जिसमें अभी तक 80 लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अपने आसपास के युवाओं को अधिक से अधिक मात्रा में सेंटर पहुंचा कर वैक्सीन लगवाएं। कार्यक्रम में एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार बरखा जलाल, दर्जा मंत्री पीसी गोरखा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजपा मंडल गरमपानी के अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, मदन मोहन कैड़ा, मदन गोस्वामी, प्रधान कन्नू गोस्वामी, भुवन मेहरा, त्रिभुवन पाठक, राजस्व उप निरीक्षक गौरव रावत इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *