सांसद भट्ट ने किया अस्थाई सीएसडी कैंटीन की भूमि का निरीक्षण

Spread the love

-अस्थाई सीएसडी कैंटीन संचालन को 10 लाख रू० देने की घोषणा
रुद्रपुर। टनकपुर से वापस लौटते समय सांसद अजय भट्ट ने वनखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर में महादेव की मूर्ति का निर्माण, खटीमा में पुरानी तहसील में प्रस्तावित शहीद स्मारक की भूमि व पुराने अस्पताल में सैनिकों के लिए बनाई जा रही अस्थाई सीएसडी कैंटीन की भूमि का निरीक्षण किया। इससे पूर्व सांसद भट्ट लोनिवि विश्राम गृह पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। खटीमा पहुंचने पर गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने पुराने अस्पताल में अस्थाई तौर पर बनाई जा रही सीएसडी कैंटीन के संचालन के लिए धनराशि की अवश्यकता बताई। जिसपर सांसद भट्ट ने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दस लाख रुपये की लागत से यहां पर सीएसडी कैंटीन के संचालन में किए जाने वाले कार्य कराए जाएंगे। इससे पूर्व सांसद भट्ट का वनखंडी महादेव शिव मंदिर में कमेटी के अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सिंह बिष्ट ने पुष्पगुच्छ सौंपकर स्वागत किया। यहां पर सांसद भट्ट ने महादेव की मूर्ति निर्माण का जायजा लिया। मंदिर को देखने के बाद सांसद भट्ट कुछ देर लोनिवि के विश्राम गृह में रुके यहां से सीधा पुरानी तहसील में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में बन रहे शहीद स्मारक स्थाल को देखा। भट्ट ने कहा कि यहां पर मसूरी की तर्ज पर शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, तहसलदार यूसुफ अली, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, टीवीएस के अध्यक्ष गोपाल बोरा, अमित कुमार पांडेय, नवीन कन्याल, रमेश जोशी, किशोर जोशी, विनोद जोशी, गोविंद मेहता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *