सांसद ने माँ धारी देवी मंदिर में की साफ-सफाई

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मां धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी देशवासियों की खुशहाली की कामना की। गुरुवार को धारी देवी मंदिर प्रांगण में सांसद रावत ने झाडू लगाकर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों को भी श्रमदान करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा होने तक देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा साफ-सफाई अभियान का कार्य किया जायेगा। जिसके तहत देशभर में 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सभी कार्यकर्ताओं और आमजनमानस के द्वारा सफाई की जाएगी। इस मौके पर धारी देवी मंदिर समिति अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *