कमलेश्वर महादेव मंदिर में सांसद ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : मंगलवार को श्रीनगर में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देशवासियों की खुशहाली की कामना की। सांसद रावत ने कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में झाडू लगाकर श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को भी श्रमदान करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। कहा कि देशभर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर मंत्रियों और नेताओं द्वारा सफाई की जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी तक मनाये जा रहे संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत श्रीनगर के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिला मंगल दल, व्यापार सभा के पदाधिकारी, स्थानीय लोग सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में श्रमदान कर रहे हैं। इस मौके पर कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, भाजायुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुधीर जोशी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *