सिवान की नृशंस हत्या पर सांसद रूडी ने जताया दु:ख

Spread the love

सामाजिक शांति बनाये रखने का आह्वान व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात
पटना, । सिवान में तीन लोगों की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय एवं क्षोभजनक है। सारण सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी ने इस जघन्य कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि अपराध, चाहे कोई भी करे, उसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उस पर सख्त कार्रवाई होगी। विदित हो कि सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया पुल के पास शुक्रवार को कौड़िया गांव के मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह की धारदार हथियार से और गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। सांसद रूडी ने इस संबंध में सारण डीआईजी श्री निलेश कुमार एवं सिवान एसपी श्री मनोज तिवारी से बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कोई सामाजिक तनाव न उत्पन्न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जाए तथा शांति एवं सद्भाव बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि अपराध, अपराध होता है चाहे कोई भी करे, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रहा है तथा दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिले और समाज में कानून का भय कायम रहे। सांसद रूडी ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे एवं पूरी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *