श्रीनगर गढ़वाल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीनगर इकाई की ओर से आयोजित नगर खेल कुंभ का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में एमपीएड की टीम और कबड्डी में श्रीनगर एक की टीम विजेता रही। प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान हुई कबड्डी प्रतियोगिता में श्रीनगर ए की टीम विजेता व बिड़ला परिसर की टीम उप विजेता रही। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में एमपीएड की टीम प्रथम व बीपीएड की टीम द्वितीय रही। शतरंज प्रतियोगिता में आशुतोष प्रथम, आशीष द्वितीय एवं लावण्य तृतीय रहे। बतौर मुख्य अतिथि एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. सुधीर जोशी, विशिष्ट अतिथि एनआईटी श्रीनगर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. रविंद्र कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता एबीवीपी श्रीनगर इकाई के नगर अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मीणा ने की। इस मौके पर गौरव मोहन नेगी, अभिषेक बत्र्वाल, नितिन चौहान, आयुष भारद्वाज, छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, श्रेय मंमगाई, पीयूष नौटियाल, भुवन चमोली आदि मौजूद रहे। संचालन प्रांत छात्रावास कार्य प्रमुख जसवंत राणा ने किया। (एजेंसी)