मोदी रसोई पहुंचे सांसद, बांटा भोजन

Spread the love

सेना भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए की गई है निशुल्क व्यवस्था
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से अग्निपथ भर्ती रैली में आये युवाओं के लिए चलाई जा रही निशुल्क भोजन हेतु मोदी रसोई के चतुर्थ दिवस शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी रसोई स्थल पर पहुंचे और उन्होंने भोजन वितरण कर अग्निवीर भर्ती में आए युवाओं का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक कदम है। इससे युवाओं को देश की सेवा करने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी सेवा देने का मौका मिलेगा। उन्होंने मोदी रसोई का आयोजन कर रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं प्रदान की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, महामंत्री अजय रावत, पौखाल मंडल अध्यक्ष शीतल भट्ट, पूर्व प्रधान लालपानी दीपक पाण्डे और महिला मोर्चा कार्यकर्ता किरण राजपूत, नीना बेंजवाल और शोभा ध्यानी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *