महाविद्यालय में एमएससी बायोटेक कोर्स शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में बीएससी बायोटक कोर्स प्रारंभ हो गया है।
शनिवार को प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने कोर्स का शुभारंभ किया। विभाग की समन्वयक डॉक्टर सुनीता नेगी ने छात्र छात्राओं को विभाग की विगत वर्षों की उपलब्धियों के साथ-साथ भविष्य में बायोटेक की बढ़ती डिमांड के बारे में बताया। इस अवसर पर विभाग के सभी प्राध्यापक डॉक्टर सुनैना शर्मा, प्रियंका डोभाल, श्री आशीष, श्री विमल त्यागी, जागृति चौहान, अंजलि व सहायक राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *