एमटीवी प्रशिक्षण का हुआ समापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला पर्यटन विभाग पौड़ी की ओर से आयोजित चार दिवसीय एमटीवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया है। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को विधायक मुकेश कोली की ओर से प्रमाण पत्र बांटे गए। प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
जिला पर्यटन परिसर पौड़ी में चार दिवसीय माउंटेन बाइकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समापन पर पहुंचे स्थानीय विधायक मुकेश कोली ने कहा कि पौड़ी में एडवेंचर खेलों की अपार संभावनाएं है। जिसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि माउंटेन बाइकिंग से जुड़कर स्थानीय युवा साहसिक खेलों में अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की ओर से भी लगातार प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। जिससे युवा साहसिक खेलों में भविष्य बना कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि चार दिवसीय माउंटेन बाइकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को महामहिम राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया था, जबकि इसके समापन अवसर पर स्थानीय विधायक ने फ्लैग ऑफ किया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था, जिन्हें आज प्रमाण पत्र वितरित किया गया है। इस मौके पर दि एडवेंचर जर्नी प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध सिंह, एमटीवी मुख्य प्रशिक्षक अजय कंडारी, सहायक प्रशिक्षक सुमित रमोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप देवरानी सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *