भगवंत मान से मिले मुकेश अग्निहोत्री, मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा

Spread the love

ऊना, एजेंसी। मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने रविवार को जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान के साथ दोनों प्रदेशों से जुड़े महत्त्वपूर्ण मसलों पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा पर हुई है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस पर आने वाले समय में सार्थक काम होगा, जिससे दोनों प्रदेशों को लाभ होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब व हिमाचल धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। पंजाब के लाखों श्रद्धालु हिमाचल में पर्यटन व धार्मिक आस्था से आते हैं, उनको हम बेहतर से बेहतर यातायात की सुविधा दें इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
हिमाचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजाब के अनेक धार्मिक ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर जाते हैं, ऐसे में हिमाचल के श्रद्धालुओं को भी यातायात की सुविधा का लाभ मिलेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब से नशा तस्कर बड़ी संख्या में आते हैं। हिमाचल की सीमाएं पंजाब के साथ लगती हैं और पंजाब भी नशे की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे में दोनों प्रदेशों को नशे के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही करनी होगी। हमने हिमाचल की चिंताओं के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को अवगत करवाया है। उन्होंने भी इस चिंता को बाजिब मानते हुए इस समस्या के हल के लिए सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *