मुकेश बड़थ्वाल बने उक्रांद संगठनिक जिलाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से मुकेश बड़थ्वाल को कोटद्वार संगठनिक जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान महेंद्र सिंह रावत द्वारा मुकेश बड़थ्वाल का नाम प्रस्तावित किया गया। बैठक में निर्विरोध मुकेश बड़थ्वाल के नाम पर मोहर लगाई गई। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। कहा कि प्रदेश के बेहतर विकास के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर संतोष भट्ट, वीपी भट्ट, प्रमोद काला, गगनदीप नेगी, राजेंद्र सिंह, विनय भट्ट, गब्बर सिंह, विनय रावत, मुकेश चंद्र, मनोज रावत, सर्वेश काला, रामप्रकाश डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *