मुकेश निर्विरोध चुने गए सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Spread the love

देहरादून। सहायक वन कर्मचारी संघ शिवालिक सर्किल का द्विवार्षिक अधिवेशन संघ भवन राजपुर रोड में रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें मुकेश बहुगुणा को पुनः ध्वनि मत के साथ निर्विरोध शिवालिक अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद पर वीरेंद्र रौथाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह रावत, महिला उपाध्यक्ष बबीता चंद्रा, कोषाध्यक्ष पूरन रावत, संप्रेक्षक धीरज कोटनाला को सर्व सहमति से चुना गया। अधिवेशन के उपरांत रविवार को ही संघ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें संरक्षक आशीष कोठारी, उपाध्यक्ष दीपक उनियाल, वरिष्ठ सलाहकार हरक सिंह दानू, विधिक सलाहकार प्रकाश अंतवाल, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री नारायण सिंह, संगठन मंत्री रमेश चंद थपलियाल, अरविंद सैनी, चंडी उनियाल, प्रचार प्रसार मंत्री विनोद लखेड़ा, अमित कुमार को बनाया गया। अध्यक्ष शिवालिक मुकेश बहुगुणा ने अपने संबोधन में पुनः उन पर विश्वास जताते हुए संगठन अध्यक्ष चुने जाने पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कर्मचारीयो की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। अधिवेशन में कालसी प्रभाग के अध्यक्ष दीपक उनियाल, देहरादून प्रभाग के अध्यक्ष प्रकाश अंथवाल, सचिव बलवंत जंगपांगी, हरिद्वार वन प्रभाग के सचिव नरेंद्र सैनी, लैंसडाउन के अध्यक्ष महिपाल नेगी, सचिव कमलेश रतूड़ी के साथ ही धीरज कोटनाला, हेमंत भारती, नरेश रावत, राजेश कुमार, गुरमीत सिंह, मनोज कुकरेती, चंडी उनियाल, मोहन सिंह, गोविंद सिंह, बलवंत सिंह जंगपांगी, जगदीश बमराडा, संतराम चौहान, स्वाति गोसाईं, बबीता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *