बनबसा में लगा बहुउदेश्यीय शिविर

Spread the love

चम्पावत। बनबसा के भजनपुर इंटर कलेज में बहुउदेश्यीय जन सुविधा शिविर का बुधवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में लगे प्रत्येक स्टलों का निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने को कहा। दोपहर बाद एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने जनसुविधा शिविर का निरीक्षण कर हालातों की समीक्षा की। यहां टनकपुर की अपेक्षा बहुत कम भीड़भाड़ रही। इसका कारण शिविर की लोगों तक जानकारी न पहुंचना भी बताया जा रहा है। बनबसा निवासी हरीश पांडे ने बताया कि न तो शिविर में मरीजों के लिए उचित दवाएं उपलब्ध थी न ही वहां पर राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। वहीं शिविर के दौरान विधायक ने विकलांग प्रमाण पत्रों का वितरण किया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, सहकारी समिति अध्यक्ष नारायण महर, मुनीर खान, भाजपा जिला महामंत्री दीपक रजवार, ग्राम प्रधान महेश मुरारी, श्याम बिष्ट, बिमला बिष्ट, रानी कापड़ी, हरीश भट्ट, निगम गुप्ता, शहंशाह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *