मल्टी विलेज स्कीम में आ रही दिक्कतों का 15 मार्च तक करें निस्तारण

Spread the love

– ‘‘जल जीवन मिशन‘‘ के प्रभारी सचिव/मिशन निदेशक राजेश कुमार ने दिये अधिकारियों को निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। ‘‘जल जीवन मिशन‘‘ के प्रभारी सचिव/मिशन निदेशक राजेश कुमार ने आज वी.सी. के माध्यम से समस्त जिलाधिकारियों के साथ ‘‘जल जीवन मिशन‘‘ की समीक्षा बैठक ली। सभी जनपदों को निर्देशित किया गया कि जिनके द्वारा फेज-1 में डीपीआर नहीं भेजा गया, अब फेज-1 और फेज-2 का एक संयुक्त डीपीआर बनाकर भेजे। कहा कि योजना के तहत 02 करोड़ से अधिक धनराशि की डीपीआर के साथ निर्धारित प्रारूप भी भरकर उपलब्ध करायें। कहा कि मल्टी विलेज स्कीम में आ रही दिक्कतों के निस्तारण के लिए 15 मार्च तक निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जनपद में योजना के तहत शेष धनराशि को भी 20 फरवरी तक व्यय कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सबदरखाल पम्पिंग योजना को ‘‘जल जीवन मिशन‘‘ योजना में ले लिया गया है। जिसमें टेंडर का कार्य प्रारंभ हो गया है। 05 करोड़ के बिल पेंडिंग है। अभी तक बजट उपलब्ध नहीं हो पाया है। वहीं बिडोली पंपिंग योजना में भी धनराशि प्राप्त नहीं हुई। जबकि थर्ड पार्टी से डीपीआर बना ली गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी और स्कूलों के डाटा में त्रुटि है, जिसे ठीक कर लिया जायेगा।
वी.सी. के पश्चात् जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस विभाग द्वारा फेज-1 में डीपीआर नहीं भेजी गई है, वह फेज-1 और फेज-2 का एक संयुक्त डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करें। साथ ही निर्धारित प्रारूपों को भरकर सॉफ्ट कॉपी में भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पीडी स्वजल दीपक रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस. रावत, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान पौड़ी सुबोध कुमार, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम पौड़ी सुरेश पाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम कोटद्वार सरिता गुप्ता, अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा पेयजल निगम श्रीनगर आर.सी. मिश्रा. अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार एल.सी. रमोला, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एस.के. राय, सहायक अभियंता निर्माण शाखा पेयजल निगम कोटद्वार नरेंद्र नवानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *