धुमाकोट तहसील में बहुउद्देशीय शिविर आज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन पर बुधवार को जनपद के धुमाकोट तहसील में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
धुमाकोट तहसील में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर के संबंध में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन स्थल पर विभागीय स्टाल/प्रदर्शनी लगाते हुए शिविर में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि शिविर में स्वास्थ्य कैम्प एवं कोविड वैक्सीनेशन बूस्टर डोज कैम्प लगवायें, जिससे बहुउद्देशीय शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ कोविड टीकाकरण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *