बहुउद्देशीय शिविर 23 को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा 23 जुलाई को मैसमोर इंटर कालेज पौड़ी में जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविर में प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि आवश्यक सुविधाओं सहित विभाग का स्टॉल भी लगाएं। शिविर में लोगों की वास्तविक समस्याओं को उनके मध्य जाकर उसकी जानकारी एकत्र कर उसका निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *