बहुउद्देशीय शिविर स्थगित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : पिण्डवाली में 07 दिसंबर को आयोजित किये जाने वाले बहुउद्देशीय शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गैरसैंण ब्लॉक के पिण्डवाली में अब 13 दिसम्बर शुक्रवार को 11:00 बजे से 2 बजे तक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण किया जाएगा और विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *