देवलाणी मैदान में 18 फरवरी को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्र्रयाग : जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत तहसील बसुकेदार के देवलाणी मैदान (बक्सीर) में आगामी 18 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में जनपद के समस्त विभागों द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मौके पर ही लाभ प्रदान किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां विभागीय कार्मिकों द्वारा स्थानीय जनमानस को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा लोगों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *