01 सिंतबर को इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में बहुउद्देशीय शिविर का होगा आयोजन

Spread the love

जिलाधिकारी ने शिविर को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ की तैयारी बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मा. न्यायमूर्ति, मा. उच्च न्यायालय नैनीताल एवं कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आगामी 01 सितंबर को जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार को एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रस्तावित बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उद्योग विभाग, कृषि, उद्यान, आपदा, वन, स्वास्थ्य, बाल विकास, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिये हैं। कहा कि स्टॉल के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभांवित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल घुड़दौड़ी सभागार में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कॉलेज को दिये। उन्होंने संबंधित विभाग को कहा कि शिविर में साइबर क्रक्राइम, चाईल्ड अब्यूज व एंटी ड्रग जैसे गंभीर मुद्दो पर नुक्कड नाटक का आयोजन करें। उन्होंने नगर पालिका पौड़ी को शिविर में साफ-सफाई, डस्टबिन, सैनिटाइसिंग व विद्युत विभाग को विद्युत की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के. रॉय, जिला पंचायतीराज अधिकारी जीतेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर दृष्टि आनंद, एसडीओ विद्युत गोविंद सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, ईओ नगर पालिका पौड़ी गौरव भसीन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *