हर माह के प्रथम शनिवार को लगेंगे बहुदेश्यीय शिविर

Spread the love

रुद्रप्रयाग : जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं उनकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचे इसके लिए प्रत्येक माह प्रथम शनिवार में बहुदेश्यीय शिविर आयोजित होंगे। इस दौरान विभागों द्वारा उनसे संबंधित संचालित योजनाओं, प्रमाण-पत्र, कार्ड आदि की जानकारी देते हुए जनता को लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार तहसील ऊखीमठ के सारी में जुलाई माह के प्रथम शनिवार 6 जुलाई को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होगा। जबकि तहसील जखोली के चिरबटिया में माह अगस्त के पहले शनिवार 3 अगस्त को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान समस्त विभागों द्वारा अपने विभाग की योजना से आम जन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित तिथियों में अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाकर अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *