17 नवंबर को लगेगा बहुउद्देशीय विधिक शिविर

Spread the love

नई टिहरी : जनपद के ब्लॉक जाखणीधार के जय किसान इंटर कालेज रौढ़धार में 17 नवंबर को बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी प्रतिभाग करेंगे। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में सभी सरकारी विभागों के जनसेवा कैंप लगाकर विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीनियर सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने आम लोगों से शिविर में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *