मुबंई इंडियंस के कैंप में अर्जुन तेंदुलकर को देख भड़के फैन्स

Spread the love

नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज शुरू होने में कुछ दिन रह गए है। आईपीएल की पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने 5वें खिताब को जीतने के लिए जमकर तैयारी कर रही है। ऐसे में मुंबई की टीम ने अपने साथ प्रैक्टिस के लिए नेट बोलरों को भी यूएई ले गई है, जो वहां पर उनकी टीम के बल्लेबाजों को बैटिंग प्रैक्टिस में मदद करेंगे। वहां गए नेट बोलरों में एक नाम महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन का भी है।
सोमवार को मुंबई इंडियंस के स्पिनर राहुल चाहर ने अर्जुन और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ पूल सेशन का एक फोटो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया। अर्जुन यहां राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट समेत मुंबई के कुछ अन्य खिलाड़ियों और सपॉर्टिंग स्टाफ के साथ पूल में चिल कर रहे हैं। जिसे देखकर कुछ फैंस को यह रास नहीं आया। मुंबई के खेमे में अर्जुन की तस्वीर देखकर वह भड़क गए और अर्जुन की मौजूदगी को उन्होंने ‘नेपोटिज्म’ (भाई-भतीजावाद) करार दे दिया। कुछ फैन्स ने इस तस्वीर की तारीफ करने की बजाए यहां अर्जुन को लेकर एक अलग ही ऐंगल निकाल लिया। एक ने लिखा, ‘भाई-भतीजावाद चरम पर है।’
अर्जुन मुंबई के लिए ही घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। वह अंडर-19 क्रिकेट में भी मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बता दें कि आईपीएल की सभी फ्रैंचाइजियां नेट बोलर के रूप में किसी भी उभरते हुए खिलाड़ी को चुन सकती हैं। अगर इनमें से एक नाम अर्जुन का भी है तो यह कोई गलत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *