मुंबई की बुजुर्ग महिला की दून में फर्जीवाड़े से जमीन हड़पी

Spread the love

देहरादून()। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मुंबई की एक बुजुर्ग महिला की जमीन फर्जीवाड़े से हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय एसीजेएम चतुर्थ के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुंबई के कांदिवली निवासी रीटा रानी अग्रवाल के अनुसार उनके पति राजीव कुमार ने वर्ष 2015 में पछवादून के हरनौल में दो संपत्तियां खरीदी थीं। एक जमीन सुनील डोभाल और दूसरी अर्चना गुप्ता से दीवान सिंह मनोला के जरिए ली गई थी। रजिस्ट्री के बाद राजीव कुमार का निधन हो गया। जब पीड़िता जमीन देखने पहुंचीं तो एक प्लॉट पर आशिम नाम के व्यक्ति ने मकान बनाया हुआ था। दूसरे पर माया थापा व होम बहादुर अपना हक जता रहे थे। इस मामले में पीड़िता के बेटे ने एसआईटी से शिकायत की थी। एसआईटी जांच में सुनील, अर्चना, दीवान, आशिम, माया, होम बहादुर और कमल धामी द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन खुर्द-बुर्द करने की पुष्टि हुई। एसआईटी के सुझाव और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद प्रेमनगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दस साल से अपनी जमीन के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला ने अंतत कोर्ट की शरण ली। अब न्यायालय के सख्त आदेश पर थाना पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *