मुंडनेश्वर में चक्रव्यूह मंचन, दर्शकों के छलके आंसू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय इंटर कालेज मुंडनेश्वर के प्रांगण में उत्सव ग्रुप द्वारा गीत नाटिका चक्रव्यूह का मंचन किया। पहली बार विकासखंड में आयोजित चक्रव्यूह मंचन को ग्रामीण दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं वीर अभिमन्यु को कौरवों द्वारा छल से हथियार छीनकर मारे जाने पर दर्शकों की आँखों से आंसू निकल पड़े।
चक्रव्यूह मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रीश अहमद, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, प्रधानाचार्य उत्तम गुसाईं, कार्यक्रम संयोजक मुकेश बहुगुणा, कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, पीटीए अध्यक्ष दिनेश खर्कवाल ने चक्रव्यूह में पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर मंचन के निर्देशक राकेश भट्ट ने गढ़वाली गीत की प्रस्तुति दी। चक्रव्यूह नाटिका में अभिमन्यु के किरदार में मुकेश नेगी, अर्जुन सुशील पुरोहित, कृष्ण आदित्य, युधिष्ठर अंकित रावत, भीम नागेंद्र भट्ट, दुर्योधन के किरदार में विपिन, गुरु द्रोणाचार्य सुभाष पुरोहित, मामा शकुनी शैलेन्द्र तिवारी व माता कुंती में बेला पुरोहित ने दर्शकों को बांध के रखा। कार्यक्रम का संचालन मंजीत रावत व अनूप नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पपसोल कुलदीप मंजेड़ा, ग्राम प्रधान मिरचोड़ा वीरेंद्र लाल, अरुण थपलियाल, राकेश पोखरियाल, प्रदीप गुसाईं, पंकज ध्यानी सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *