वेतन मांग को लेकर किया नगर निकाय और सफाई कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Spread the love

नैनीताल। तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका और नगर निकाय कर्मचारीयों ने नगर पालिका सभागार के बाहर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों की कई बार पालिका के साथ वार्ता हो चुकी है लेकिन आज तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया। जिसको देखते हुए आज नगर निकाय कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है कर्मचारी 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव प्रसाद का कहना है कि बीते तीन महीने से नगरपालिका में कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। जिसके चलते कर्मचारियों को अपने बच्चों के स्कूल की फीस देने समेत घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर माह में पालिका के साथ हुई बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने जनवरी में वेतन देने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक वेतन नहीं दिया गया है। जिसको देखते रहे कर्मचारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया है। सोनू सहदेव ने बताया कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल की जानकारी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, आयुक्त कुमाऊं समेत प्रदेश के उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दे दी है। इस दौरान निकाय कर्मचारी संघ अध्यक्ष गोपाल नेगी,महासचिव रितेश कपिल। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, उपाध्यक्ष रवि कुमार,उप सचिव कमल कुमार,कोषाध्यक्ष विक्की सिलेलान, संजय,मंगू लाल,राजेश हवलदार, राम सिंह,अनिल कटियार, विक्की चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *