नगर व्यापार मंडल चुनाव प्रक्रिया शुरू

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर नगर व्यापार मंडल के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को चौक बाजार में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी की देखरेख में नामांकन पत्र बिके। चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष राजेंद्र परिहार ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री आठ सितंबर को चौधरी बर्तना भंडारी कत्यूर बाजार में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगी। नामांकन नौ सितंबर को प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में सुबह दस से पांच बजे तक होंगे। दस को नाम वापसी तथा 11 को पत्रों की जांच होगी। नमूना प्रपत्र वितरण 12 सितंबर सुबह 10 से 11 बजे तक प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में होगा। 14 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान न्यू मंगल वेडिंग प्वाइंट ताकुला मार्ग में होगा। मतदान के दिन सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसी दिन शाम को मतगणना होगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से मतदान में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस मौके के पर मनीष जखवाल, कवि जोशी, राजेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *