पालिका सफाई व निकाय कर्मियों ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

Spread the love

नैनीताल। लंबे समय से वेतन व पेंशन की मांग कर रहे नैनीताल नगर पालिका के सफाई कर्मचारी व नगर निकाय कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। साथ ही सफाई कर्मचारियों के द्वारा पालिका भवन के सामने कूड़े का ढेर लगा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को सफाई कर्मचारी समेत नगर निकाय कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर पालिका अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी से वार्ता की। दो घंटे तक चली वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इससे नाराज कर्मचारियों ने पालिका के सामने कूड़े का ढेर लगा कर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। उनका कहना है पालिका ने संविदा व आउटसोर्स कर्मियों को बीते दो माह से वेतन नहीं दिया। जबकि रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को लंबे समय से पेंशन नहीं दी गई है। मजबूरन कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार का कदम उठाना पड़ा। उन्होंने पालिका अधिशासी अधिकारी वर्मा का ट्रांसफर करने की मांग की। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, सोनू सहदेव, कमल कुमार, रवि कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *