नगर आयुक्त ने वार्ड 5 का निरीक्षण किया

Spread the love

हल्द्वानी। सफाई कर्मियों के लिए नगर आयुक्त ने नियमित 8 घंटा ड्यूटी करने का आदेश जारी किया है। ऐसे में शुक्रवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय शाम के समय वार्ड 5 का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वार्ड में तैनात सफाई कर्मियों की मौजूद्गी व व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान वार्ड में तैनात 17 सफाई कर्मियों में से तीन के टुट्टी पर होने की सूचना मिली। साथ ही तीन कर्मचारी समय से पहले ही ड्यूटी से लौट गए। शेष 11 कर्मी वार्ड क्षेत्र में काम करते नजर आए। नगर आयुक्त उपाध्याय ने सफाई कर्मियों से अपील की है कि वे नियमित 8 घंटे ड्यूटी करें। कहा है कि रोज वार्डों में औचक निरीक्षण का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *